Plagiarism क्या हैं और इसके प्रकार | Meaning of Plagiarism in hindi

Plagiarism का हिंदी मतलब होता है “साहित्यिक चोरी”. साहित्यिक चोरी यानी किसी दूसरे के लिखे हुए content या बनाए गए photos और videos को चोरी कर लेना। आज के इस लेख में हम लोग विस्तृत रूप से जानेंगे की Plagiarism kya hai? what is plagiarism in hindi? Meaning of plagiarism in hindi, plagiarism checker in hindi.

दरअसल जब आप किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा बनाए गए content, photos या videos को उस व्यक्ति से Permission लिए बिना ही अपने blog, website या किसी अन्य स्थान पर इस्तेमाल करते हैं या फिर किसी को sell कर देते हैं। तो वह साहित्यिक चोरी यानी “Plagiarism” कहलाता हैं।

पहले के समय में अपने ज्ञान या विचारो को किसी दूसरे तक पहुंचाने के लिए किताबों (Books) का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन आज सब कुछ Digital हो गया हैं। Digital यानी ऑनलाइन होने के कारण आज हमारे द्वारा लिखे गए जानकारी को कोई भी बहुत ही आसानी से चोरी कर लेता हैं और उस जानकारी को अपने ब्लॉग या website पर दोबारा से Publish कर देता हैं।

इन्टरनेट पर आपको कई ऐसे Blog Post या Videos देखने को मिल जाएंगे। जिनमें एक ही content को दोबारा पब्लिश किया गया होगा। अब आप खुद सोचकर देखिए किसी एक पोस्ट में लिखे गए वाक्य उस व्यक्ति के खुद के विचार हो सकते हैं। लेकिन जब बिलकुल वही वाक्य किसी दूसरे व्यक्ति के पोस्ट में भी देखने को मिल जाए। तो जाहिर सी बात है आप उसे चोरी ही कहेंगे।

इस प्रकार के चोरी को रोकना बहुत ही जरूरी हैं। चलिए और अच्छे से समझने की कोशिश करते है की Plagiarism kya hai in hindi? Plagiarism कितने प्रकार के होते है? Plagiarism कैसे आता है? Plagiarism से कैसे बचे? Plagiarism Checker क्या होता है? Plagiarism कैसे चेक करते हैं?

Plagiarism क्या है? Meaning of Plagiarism in hindi

what is plagiarism in hindi

डिजिटल वर्ल्ड में कुछ ऐसे भी लोग हैं। जो किसी दूसरे के Blog या Website पर उपलब्ध Content जैसे की Article, Story, Photos या Videos को नकल करके अपने blog या website पर हूबहू पब्लिश कर देते हैं। इसे आप एक तरह की ऑनलाइन चोरी या कॉपीराइट भी कह सकते हैं। इसी चीज़ को Plagiarism कहा जाता हैं।

जो व्यक्ति वास्तविक रूप में Content Create करता हैं। उसका मालिकाना हक भी उसी व्यक्ति के पास होता हैं। उनकी मर्जी के बिना उनके content को किसी भी जगह इस्तेमाल करना गैरकानूनी होता हैं। ऐसा करने वालो के खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता हैं।

कई लोगों को Plagiarism के विषय में जानकारी नहीं होने के कारण भी वे दूसरे के ब्लॉग पोस्ट को हूबहू Copy करके अपने ब्लॉग पर पब्लिश कर देते हैं। यह Content Write करने का एक दम गलत तरीका हैं।

वैसे भी किसी दूसरे के Content को चोरी करके अपने ब्लॉग पर Publish करने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला हैं। बल्कि आपको इसके गलत परिणाम ही मिलेंगे। ऐसा करने से Google आपके blog या website को penalized कर देगा। जिसके कारण आपका ब्लॉग पोस्ट google search engine में कभी भी rank नहीं होगा।

Google क्या कोई भी Search Engine Copy की हुई Content को पसंद नहीं करता हैं। सर्च इंजन चोरी किए हुए content को नजर अंदाज कर देता हैं। अगर आप अपने ब्लॉग या website को किसी भी सर्च इंजन में rank करवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको 100% Unique Content लिखना होगा। Search Engine kya hai और कैसे कार्य करता है? जानने के लिए आप इस लेख को जरुर पढ़े।

Types of Plagiarism In Hindi (Plagiarism के प्रकार हिंदी में)

Plagiarism क्या होता हैं? अब आपने अच्छे से जान लिया हैं। अब बात आती है की Plagiarism कितने प्रकार के होते हैं? तो आपको बता दे की Plagiarism निम्न तीन प्रकार के होते हैं।

  1. Verbatim plagiarism
  2. Patchwork Plagiarism
  3. Self-Plagiarism

Plagiarism से कैसे बचे?

Plagiarism से बचने का सबसे अच्छा तरीका हैं। आप खुद से अपने लिए यूनिक कंटेंट लिखे। क्यों की जब आप खुद से अपना content लिखते हैं। तो आपका content किसी दूसरे के साथ मैच नहीं करेगा।

अपने ब्लॉग या website पर पब्लिश की गयी content को चोरी होने से रोकने के लिए आप DMCA का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको coadding आती हैं। तो आप Script लगाकर अपने ब्लॉग के content को copy होने से बचा सकते हैं।

आप जब भी कोई Content लिखे। तो उसे Plagiarism checker tool की मदद से जरूर चेक करें। ताकि आपके Article में अगर कोई Plagiarism हैं। तो आप उसे सुधार कर पूरी तरह यूनिक बना सके। चलिए जान लेते है की Plagiarism checker tool क्या होता हैं?

Plagiarism Checker Tool या Plagiarism Detector क्या होता हैं?

यदि आप किसी ब्लॉग या वेबसाइट के मालिक हैं। तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए की आपके द्वारा लिखा गया Content किसी दूसरे के कंटेंट से match तो नहीं कर रहा हैं।

इस चीज़ को पता लगाने के लिए इन्टरनेट पर कई ऐसे Online Plagiarism Checker Tools उपलब्ध हैं। जो आपको बहुत ही आसानी से यह बता देते हैं। आपके द्वारा लिख गया Content किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा लिखे गए कंटेंट से match तो नहीं कर रहा हैं।

Plagiarism Checker Tool का इस्तेमाल करना क्यों जरूरी हैं?

किसी भी blog owner या content creator को Plagiarism Checker Tools का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्यों की ये tools आपके content के Uniqueness को बताती हैं। आपका content कितना प्रतिशत यूनिक हैं। यह बात आपको पता लग जाती हैं।

Plagiarism Checker Tools आपके Content को 100% Original बनाने में मदद करते हैं। मान लीजिए आपके द्वारा लिखा गया कोई वाक्य किसी दूसरे के कंटेंट से match कर रहा हैं। यह बात आपको तो नहीं पता चलेगा। लेकिन Plagiarism Checker Tool यह काम बहुत ही आसानी से कर देते हैं।

इसके अलावा Plagiarism Checker या Plagiarism Detector की मदद से आप यह भी पता लगा सकते है की आपका Original Content कोई दूसरा व्यक्ति तो Copy नहीं कर रहा हैं।

इन tools का एक खास फायदा यह भी है की अगर आप अपने Blog के लिए कोई Content Writer Hire करते हैं। तो उसके द्वारा लिखे गए Articles को आप Plagiarism Checker Tools की मदद से चेक करके यह जान सकते है की Articles कितना प्रतिशत Original और Unique हैं। कही दूसरे के कंटेंट से match तो नहीं कर रहा हैं।

Best Plagiarism Checker Tool कौन सा हैं?

बेस्ट Plagiarism Checker Tool कौन हैं? जानने से पहले आपको बता दे की ऑनलाइन Plagiarism चेक करने के लिए इन्टरनेट पर 2 types के Plagiarism Checker Tools उपलब्ध हैं।

  • Free Plagiarism Checker Tools
  • Premium Plagiarism Checker Tools

दोनों ही Plagiarism Checker Tools आपके Articles को Plagiarism Free बनाने में मदद करते हैं। लेकिन आपके दिमाग में यह जरूर चल रहा होगा की क्या Free Plagiarism Tools अच्छा result प्रदान करते हैं।

तो आपको बता दे की Free Plagiarism Tools भी अच्छा Result प्रदान करते हैं। बस Free Plagiarism Tools में Words की लिमिट लग जाती हैं। Free में आप एक बार में मात्र 1000 words के ही Articles को चेक कर पाते हैं।

अगर आपको Free Plagiarism Tools पसंद नहीं है या आप इसे अच्छा नहीं समझते हैं। तो आप Premium Plagiarism Tool का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे Free और Paid दोनों के ही Best Plagiarism Checker Tools के बारे में बताया गया हैं।

Free Plagiarism Checker Tool: Duplichecker

Duplichecker free Plagiarism checker tool

Duplichecker.com एक फ्री Plagiarism Checker Tool हैं। फ्री में यह टूल एक बार में अधिकतम 1000 words के Article की Plagiarism चेक कर सकता हैं। आपका आर्टिकल कितना Original तथा कितना Plagiarism हैं। आपको प्रतिशत के रूप में बताता हैं।

फ्री में use करने के लिए Dupli checker एक बहुत ही बेस्ट Plagiarism Tools हैं। यह tool हिंदी और इंग्लिश दोनों ही प्रकार के content का Plagiarism check करता हैं। Plagiarism चेक करने के लिए आप अपने Content को साईट पर दिख रहे कंटेंट चेकर box में डालकर Check Plagiarism के बटन पर क्लिक कर दे।

Free Plagiarism Checker Tool: Small SEO Tools

Small SEO Tools free Plagiarism checker

Small SEO Tools भी एक बेस्ट Free Plagiarism Checker Tool हैं। यह tool भी आपको एक बार के सिर्फ 1000 words के ही Article का Plagiarism चेक करने का अनुमति प्रदान करता हैं। यहाँ भी आपको प्रतिशत के रूप में ही Unique और Duplicate कंटेंट को दिखाया जाता हैं।

आप अपने Content को इस साईट पर दिख रहे Text box में डालकर Plagiarism चेक कर सकते हैं। आपको इस tool को एक बार जरूर try करना चाहिए।

Paid Plagiarism Checker Tool: Quetext

Quetext Paid Plagiarism checker tool

Quetext एक बहुत ही बेहतरीन Premium Plagiarism Checker Tool हैं। मार्किट में जितने भी Plagiarism चेकर टूल हैं। वे सभी अपनी जगह अच्छे जरूर हैं। लेकिन Quetext की बात ही कुछ और हैं। क्यों की यह tool सबसे एक्यूरेट रिजल्ट प्रदान करता हैं।

यह टूल English और Hindi दोनों ही Language का Plagiarism चेक करने में सझम हैं। इस साईट पर Plagiarism Check करना बेहद ही आसान हैं।

Quetext Tool Pricing

Quetext price list hindi

Premium Plagiarism Checker Tool: Copyscape

Copyscape Plagiarism checker tool

यह Premium और Free दोनों ही प्रकार के Plagiarism Check करने के लिए अच्छी वेबसाइट हैं। Copyscape की साईट पर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट का URL डालकर भी Content का Plagiarism चेक कर सकते हैं।

URL की मदद से Plagiarism चेक करने की सुविधा आपको Free में भी मिल जाती हैं। लेकिन copies of your content या document Check करने की सुविधा आपको paid version में ही मिलेगी।

Plagiarism के नुकसान

किसी के भी Content को Copy करना बहुत ही गलत और बुरी बात हैं। Content Copy करने से आपको कोई भी फायदा नहीं होने वाला हैं। यह बात आपको अपने दिमाग में बैठा लेना चाहिए। हां इसके नुकसान आपको जरूर भुगतने पड़ेंगे। Plagiarism से होने वाले नुकसान के कुछ Points निम्न हैं।

किसी दूसरे के Content को Copy करके यदि आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर पब्लिश करते हैं। तो आपको बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। क्योंकि copied content को गूगल कभी भी अपने search engine में Rank नहीं देता हैं।

यदि आपका ब्लॉग blogger.com पर हैं और आप अपने ब्लॉग पर बहुत ज्यादा Plagiarism वाले कंटेंट पब्लिश करते हैं। तो Google आपके Blog को बंद भी कर सकता हैं।

किसी के Content को चोरी करना Copyright Issue के अन्तर्गत आता हैं और Copyright Act के तहत ऐसा करने पर आपको जुर्माना भी चूकाना पड़ सकता हैं। यदि आप जुर्माना नहीं भरते हैं। तो आपको जेल की भी सजा हो सकती हैं।

यदि आप किसी Blog या Website के मालिक हैं। तो Article लिखने के बाद उसका Plagiarism Check करना बिल्कुल भी ना भूले। यकीन मानिए Unique और Plagiarism Free Article आपके ब्लॉग को एक दिन शिखर पर पहुँचा देगी।

उम्मीद करता हूँ अब आपको Plagiarism क्या होता हैं? Plagiarism Checker किसे कहते हैं? Meaning of Plagiarism in hindi का मतलब अच्छे से समझ में आ गया होगा। लेकिन आपके मन में अभी भी Plagiarism kya hai? से जुड़ा कोई question हैं। तो आप नीचे comment जरूर करें।

यदि आपको यह जानकारी “what is plagiarism in hindi” पसंद आया हो। तो आप इस article को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि लोगों के बीच Plagiarism को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैले। जिससे लोग दूसरे के कंटेंट को कॉपी करना छोड़ देंगे।

1 thought on “Plagiarism क्या हैं और इसके प्रकार | Meaning of Plagiarism in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top